उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर , सहायक उपनिरीक्षक एवं सहायक उपनिरीक्षक के सैकड़ों पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी कराए जाने के लिए भर्ती बोर्ड द्वारा कार्यदायी संस्थाओं से टेंडर मांगे गए हैं। इस भर्ती में उपनिरीक्षक के 66, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 143 और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक के 34 रिक्त पदों को भरा जाएगा।यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 10 जून 2022 को एक नोटिस जारी कर उपनिरीक्षक की इस भर्ती से जुड़ी जानकारी साझा की है। इस नोटिस में भर्ती के लिए टेंडर प्रक्रिया से जुड़ी सूचना साझा की गई है। इच्छुक संस्थाओं को 27 जून 2022 तक का समय दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट को देख लें।