पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका कोई नया गाना रिलीज नहीं हुआ बल्कि उन पर अवैध तरीके के फार्महाउस बनाने का आरोप लगा है। हरियाणा के गुरुग्राम में दलेर मेहंदी के फार्म हाउस पर कार्रवाई की गई है। गुरुग्राम जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सोहना में दमदमा झील के पास बने 3 फार्म हाउस को सील कर दिया है। इसमें एक फार्म हाउस गायक दलेर मेहंदी का भी है।

दलेर मेहंदी का फार्म हाउस सील

जिला नगर नियोजक अधिकारी अमित मधोलिया का कहना है कि, ‘ये झील के जलग्रहण क्षेत्र में बने अनधिकृत फार्महाउस थे। फिलहाल इन तीनों फार्महाउस को सील कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि बिना किसी परमिशन के इन्हें अरावली रेंज में बनाया गया था।’ एनजीटी के आदेश का पालन करते हुए पुलिस ने इन फार्महाउस को सील कर दिया है। सिंगर दलेर मेहंदी का ये फार्म हाउस करीब डेढ़ एकड़ में फैला हुआ है।