रायपुर । मानसूनी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश भर में बादल छाने के साथ ही पारा भी लुढ़का है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को वर्षा भी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को भारी वर्षा के आसार हैं। साथ ही बिजली भी गिर सकती है।राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में गुरुवार सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए रहे। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी तंत्र के साथ ही द्रोणिका के प्रभाव से शुक्रवार को भारी वर्षा के आसार हैं। गुरुवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सर्वाधिक गर्म रहा और यहां का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वाड्रफनगर 6 सेमी, बस्तानार 5 सेमी, पलारी 4 सेमी, बसना-पेन्ड्रा 3 सेमी, बलौदा- जांजगीर-कोरबा-अकलतरा 2 सेमी, गरियाबंद-अंबागढ़ चौकी-पत्थलगांव 1 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के अलावा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।