बेंगलुरू कर्नाटक हाईकोर्ट  ने सोमवार को आनलाइन गेमिंग पर रोक लगाने वाले कर्नाटक पुलिस (संशोधन) अधिनियम 2021 के प्रविधानों को रद कर दिया। मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी  और न्यायमूर्ति कृष्‍णा एस दीक्षित  की डबल बेंच ने अपने आदेश में कहा कि कर्नाटक अधिनियम संख्या 28/2021 के कुछ प्रविधान अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर बनाए गए थे। इसके चलते हम इन्हें रद कर रहे हैं।