महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे जारी होगए हैं। नतीजे जारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर चेक किए जा सकेंगे। दोपहर एक बजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे चेक किए जा सकेंगे।  पूरे राज्य में करीब 16 लाख छात्र 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने नतीजो जारी होने की जानकारी दी।इस साल 15 मार्च से 4 अप्रैल, 2022 के बीच महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 16,38,964 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 8,89,506 लड़के और 7,49,458 लड़कियां शामिल थीं।अकेले मुंबई संभाग में कुल 3,738,40 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।इससे पहले महाराष्ट्र 12वीं परिणाम 2022 घोषित किया जा चुका है। 12वीं में 94.22 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए।