महू ।   मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहीं प्रियंका गांधी शनिवार को परिवार के साथ वापस लौट गईं। इस बीच राहुल गांधी की यात्रा को देखने के लिए मोरटक्का से बड़वाह तक बड़ी संख्या में लोग सड़क के किनारे मौजूद रहे। बलवाड़ा से आगे का हिस्सा घाट का होने से सुरक्षा कारणों के चलते उन्होंने यह दूरी पैदल तय नहीं की। शाम को वे संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनके साथ उपस्थित रहे। महू के आंबेड़कर संस्थान में राहुल गांधी के आने से पहले चली गई थी बिजली।