राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद ने की शिष्टाचार भेंट
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सदस्यों ने आज राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।
राज्यपाल पटेल ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के राजभवन आगमन पर परिचय प्राप्त किया और सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ और पुस्तक भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल पटेल का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल के साथ मंत्रिपरिषद के सदस्यों का समूह चित्र भी लिया गया।
लेंसकार्ट के शेयरों में बढ़ी खरीदारी, निवेशकों को दिखा उत्साह
बांग्लादेश में बड़ा हादसा, रिसॉर्ट में आग लगने से 10 की मौत
‘हिंदुत्व से समाज में कटुता फैलती है’, दिग्विजय सिंह का बयान
सैम कॉलेज के गरबा कार्यक्रम में विवाद, दो मुस्लिम युवकों को पकड़ा
अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत, कोर्ट से राहत