जयपुर । हज यात्रा में जाने वालों को लोगों के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। राजस्थान से हज यात्रा में जाने वालों को अब 60 हजार रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे। नए नियमों के मुताबिक अब 3.90 लाख की जगह 4.50 लाख रुपए हज यात्रा के लिए चुकाने होंगे। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि केंद्रीय हज कमेटी के माध्यम से केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात विभाग की ओर से अब हज यात्रा पॉलिसी में बदलाव किया गया है। बदलाव के बाद अब सऊदी अरब के मक्का शहर के लिए होने वाली हज यात्री को तीन लाख नब्बे हजार की बजाए चार लाख पचास हजार रुपए खर्चे करने होंगे। मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार, अभी तक हज यात्री अपना खाना खुद बनाकर खाते थे। बर्तन साथ ले जाते थे। खुद बनाकर खाना सस्ता पड़ता था। अब सुरक्षा का हवाला देते हुए इसमें बदलाव किया गया है। हज यात्रियों को होटल में ही भोजन करना होगा। होटल में खाना खाने से लागत बढ़ेगी। इसके अलावा फ्लाइट व आवास में बढ़ोतरी को देखते हुए हज यात्रा महंगी हुई है।