मणिपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, इंफाल के पास तीन उग्रवादी गिरफ्तार
18 महीनों से ज्यादा समय से मणिपुर में चल रहे सामुदायिक हिंसा ने राज्य भर में अशांति फैला रखी है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कई प्रयासों के बावजूद इस हिंसा की आग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच मणिपुर में सुरक्षाबलों का एक बड़ा एक्शन सामने आया है। जहां एक तरफ थौबल और इंफाल के पश्चिम जिलों में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग अभियान के तहत तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। तो वहीं दूसरी ओर मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षाबलों ने लगभग 12 एकड़ में फैले अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।
पहले बात तीन उग्रवादियों की गिरफ्तारियों की
तीन उग्रवादियों की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मणिपुर के थौबल और इंफाल पश्चिम जिलों में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो लोग कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के सक्रिय सदस्य थे, जिन्हें गुरुवार को थौबल के एक गांव से पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पिस्तौल, गोला-बारूद, नकदी और अन्य सामान बरामद किए गए। साथ ही कांगली यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) से जुड़े एक एक अन्य व्यक्ति को बुधवार को इंफाल पश्चिम के लांगोल इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस की जांच अभी भी जारी है।
अवैध अफीम की खेती नष्ट
दूसरी ओर सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के अर्थ को खत्म करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत चुराचांदपुर जिले में लगभग 12 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। मामले में पुलिस ने बताया कि मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने करीब 12 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।
पुलिस द्वारा जारी बयान में आगे बताया गया कि यह कार्रवाई गुरुवार को डंपी रिजर्व फॉरेस्ट के सिडेन चांगपीकोट इलाके में की गई। साथ ही पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में जिला पुलिस, चुराचांदपुर के डीएफओ और केंद्रीय बलों की एक संयुक्त टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की।
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ