महाकुंभ छोड़ प्रयागराज से महेश्वर लौटीं वायरल गर्ल मोनालिसा, कहा- आपसे फिर मिलूंगी
इंदौर: मोनालिसा महेश्वर स्थित अपने घर लौट आई हैं। महाकुंभ में उन्हें काफी परेशानी हुई थी। उनकी प्रसिद्धि के कारण परिवार के लोग माला नहीं बेच पा रहे थे। इसके बाद परिवार ने उन्हें वापस महेश्वर भेज दिया है। अब वह महेश्वर में ही रहकर माला बेचेंगी।
प्रयागराज में बढ़ीं परेशानियां
दूसरी ओर, प्रयागराज में मोनालिसा के परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वीडियो बनाने वाले लोग दिन-रात इस परिवार को घेरे रहते थे। मेले में कुछ लोगों ने उनके भाई के साथ बदसलूकी भी की थी। इससे परिवार के लोग काफी परेशान हो गए थे। इसके बाद मोनालिसा को उनके घर भेज दिया गया था।
दादा ने मांगी थी पुलिस सुरक्षा
बता दें कि मोनालिसा भोसले का परिवार महेश्वर की एक कॉलोनी में रहता है। दादा लक्ष्मण बताते हैं कि उनके पूर्वज मुंबई के पास एक गांव से थे। उनका परिवार सालों से माला बनाने का पुश्तैनी काम करता आ रहा है। वह बताते हैं कि पहले मोनालिसा महेश्वर के घाट पर माला बेचती थीं। उन्होंने आज तक कुंभ नहीं देखा था। परिवार के अलावा कॉलोनी की अन्य लड़कियां भी जा रही थीं, इसलिए वह भी प्रयागराज जाने की जिद कर रही थी। दादा ने बताया कि हमने उसे भेजा था, लेकिन नहीं पता था कि वहां मोनालिसा के लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी। लक्ष्मण कहते हैं कि हमारा काम मेले और महाकुंभ में जाकर माला बेचना है। लोग माला खरीदने के बजाय मोनालिसा के साथ फोटो खिंचवाना चाहते हैं। उसके साथ कुछ गलत न हो जाए, इसके लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की गई।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव