पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध ब्लड सप्लाई के मामले में तीन गिरफ्तार
जयपुर के जोबनेर इलाके में पुलिस ने खून के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। रविवार देर रात नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से 250 यूनिट से ज्यादा अवैध रूप से संग्रहित ब्लड बरामद किया गया। यह ब्लड दूसरे शहरों और राज्यों में अवैध रूप से सप्लाई किया जा रहा था।
मकराना थाने के सामने स्थित एक निजी ब्लड बैंक के संचालक द्वारा इस घिनौने काम को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गाड़ी को रुकवाया, जिसमें तीन लोग सवार थे। पूछताछ के दौरान वे पुलिस के सवालों का गोलमोल जवाब देते रहे, जिसके बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया।
एसपी आनंद शर्मा के निर्देश और एएसपी रजनीश पूनिया की निगरानी में SHO सुहेल खान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मौके पर ड्रग विभाग की टीम को भी बुलाया गया। जांच में पता चला कि मकराना की एक निजी ब्लड बैंक से इस अवैध कारोबार को संचालित किया जा रहा था। पुलिस और ड्रग विभाग की टीम अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित राज्यों तक इस ब्लड की सप्लाई की जांच कर रही है। इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार