ट्राले के टायर के नीचे दबने से 5 साल की मासूम की मौत
भोपाल। र्इंटखेड़ी इलाके में स्थित सैनी चौराहे पर ट्राले के टायर के नीचे दबने से एक 5 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि ट्राले ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी, बाइक पर नाना-नानी के साथ मासूम भी सवार था। पुलिस के अनुसार, दीपक सोनी राहुल नगर, मंडीदीप जिला रायसेन में रहते हैं। वह पत्नी और परिवार के साथ शादी में विदिशा जाने के लिए निकले थे। परिवार के लोग तीन अलग-अलग बाइक पर थे। एक बाइक पर दीपक सोनी का 5 साल का बेटा अभि सोनी था। बाइक उसके नाना चला रहे थे, और अभि और नानी पीछे बैठे हुए थे। सुबह करीब 11.30 बजे सैनी चौराहा र्इंटखेड़ी पहुंचने पर सामने से आ रहे राजस्थान पासिंग के ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नाना मुरारी सोनी और नानी कला सोनी सड़क के दूसरी ओर गिरे, जबकि अभि सोनी उछलकर ट्राले के पहिये के नीचे दब गया। दर्दनाक हादसे में अभि की मौके पर ही मौत हो गई थी, बाइक से गिरने के कारण नाना नानी को गंभीर चोट आई है। पीछे से बाइक पर आ रहे परिजन ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ट्राला लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने ट्राला जब्त करते हुए आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा
रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर, RBI में अहम नियुक्ति
सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ
राजा भैया का तंज, बोले- सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट गए?
शुभेंदु की नंदीग्राम पर जिद, लेकिन शाह ने नहीं मानी बात