मंत्री रावत ने ग्रामीणों की सुनी समस्यायें
जयपुर । जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने अजमेर में जन सुनवाई आयोजित की। इसमें उन्होंने विभिन्न गांवों के ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान किया। इस जन सुनवाई के दौरान, ग्रामीणों ने पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत अपने-अपने गांवों को ग्राम पंचायत बनाने का निवेदन किया। इससे प्रशासनिक प्रक्रिया में सरलता आएगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी। रावत ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
जल संसाधन मंत्री रावत ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा उठाए गए बिजली, पानी, चिकित्सा सहित अन्य विभागों से संबंधित मुद्दों पर अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर ग्रामीणों के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
टीवीके की बढ़त से तमिलनाडु में हलचल, विजय के घर के बाहर जुटी भीड़
नरेंद्र मोदी पर सवाल, बंगाल को छोड़ कहीं पांच बार भी नहीं गए
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
चेन्नई की मुश्किलें बढ़ीं, नए खिलाड़ी की चोट से टीम को नुकसान
क्रिकेट से मजबूत रिश्ते, भारत ने जमैका को दिया खास तोहफा