दक्षिण कोरिया में निर्माणाधीण रिसॉर्ट में लगी भीषण आग
दक्षिण कोरिया के बुसान शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार को एक निर्माणाधीन रिसॉर्ट में आग लग गई, जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 10:20 बजे मिली। इस घटना में लगभग 100 कर्मचारी साइट से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि करीब 90 अग्निशमन कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे।
कार्यवाहक राष्ट्रपति ने दिया निर्देश
घटना के बाद दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने अधिकारियों को आग बुझाने के लिए सभी उपलब्ध कर्मियों और उपकरणों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों ने बतया कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि और कितने लोग अंदर फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने ये भी बताया कि छह लोगों को हृदयाघात के कारण अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे में सात अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
Farooq Abdullah के बयान पर विवाद, पंजाब ब्लास्ट केस ने पकड़ा तूल
India ने China के अदला-बदली प्रस्ताव को ठुकराया, ड्रैगन को दिया करारा जवाब
कोरबा में तेज आंधी से हड़कंप, कुसमुंडा में तीन घरों पर पेड़ गिरे
ग्वालियर में खौफनाक वारदात, घूरने पर विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या
एक दिन में कितने किलोमीटर चलना चाहिए? उम्र के हिसाब से जानें सही दूरी