अमेरिका को लेकर Ashok Gehlot ने अब केन्द्र सरकार से कर डाली है ये मांग
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमेरिका द्वारा भारत के तमाम प्रवासियों को अवैध तरीके से अमेरिका में घुसने का कारण बताकर बेडिय़ों में बांधकर सैन्य विमान से भारत भेजे जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है। अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम कहा कि अमेरिका द्वारा भारत के तमाम प्रवासियों को अवैध तरीके से अमेरिका में घुसने का कारण बताकर बेडिय़ों में बांधकर सैन्य विमान से भारत भेजा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की मुलाकात के बावजूद भारत सरकार ने भी इस अमानवीय तरीके का खुलकर विरोध नहीं किया, जिसके कारण यह स्थिति जारी है। इसके उलट भाजपा समर्थक ट्रम्प की इस नीति को उचित तक बता रहे हैं।
अमेरिका भारत के साथ कर रहा है दोहरा व्यवहार
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि अब जानकारी आई है कि अमेरिका में रह रहे चीन और रूस के करीब 3 लाख अवैध प्रवासियों के साथ ऐसा नहीं किया जा रहा है एवं उन्हें सामान्य पैसेंजर फ्लाइट से उनके देश भेजा जा रहा है। यह दिखाता है कि ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी भले ही एक-दूसरे को दोस्त कहकर दुनिया के सामने बातें करें परन्तु अमेरिका भारत के साथ दोहरा व्यवहार कर रहा है।
सरकार को अपमानजनक एवं अमानवीय व्यवहार पर जतानी चाहिए आपत्ति
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भारत सरकार को अपने नागरिकों के साथ किए जा रहे इस अपमानजनक एवं अमानवीय व्यवहार पर आपत्ति जतानी चाहिए।
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय