दो दिन तापमान में आ सकता है इतना बदलाव, जारी हो चुका है ये अलर्ट
राजस्थान में अभी मौसम सुहावना बना हुआ है। न ज्यादा सर्दी पड़ रही है और न ही ज्यादा गर्मी का अहसास लोगों को हो रहा है। हालांकि 27 फरवरी के बाद मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से आज और कल तक मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना जताई गई है। इसके तहत आगामी 48 घंटों में दिन के अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। सोमवार को सीकर 9 डिग्री और अलवर में 9.5 डिग्री तापमान न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर के खत्म होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। लोगों को दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं सुबह-शाम लोगों को ठंड लग रही है। आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने से गर्मी का प्रभाव बढ़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने महाशिवरात्रि के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण कई संभागों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
27 और 28 फरवरी को इन संभागों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं 1 मार्च को भी राज्य में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने से ठंडी हवा चलने की आशंका है। इसके प्रभाव से एक फिर से प्रदेश में तापमान गिर सकता है। आपको बता दें कि मौसम में आ रहे बदलाव के कारण लोगों को मौसमी बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात