कोटा कांग्रेस में सामने आई गुटबाजी.... शहर अध्यक्ष के खिलाफ खोल दिया मोर्चा
कोटा । कोटा कांग्रेस में फिर गुटबाजी सामने आई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की सचिव व प्रदेश सहप्रभारी पूनम पासवान के सामने कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाए। फिर शहर अध्यक्ष को बदलने की मांग की।
पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आरोप था कि शहर अध्यक्ष रविंद्र त्यागी मीटिंग-बैठकों की सूचना नहीं देते है। जबकि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है।
महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष शालिनी गौतम ने बताया इस बैठक की देहात के कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी गई। लेकिन शहर के मंडल अध्यक्षों को सूचना नहीं दी गई। इससे पहले भी जिला पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम के लिए कांग्रेस कार्यालय की चाबी मांगी थी। हम कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे थे। अब नई ऊर्जा के साथ नए जिलाध्यक्ष बनाना चाहिए जो कार्यकर्ताओं में नया जोश उमंग भर सकें।
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विशाल मेवाड़ा ने बताया कि जिला प्रभारी व प्रदेश सह प्रभारी के सामने शहर अध्यक्ष त्यागी के खिलाफ अग्रिम संगठनों ने शिकायत दर्ज करवाई है। शहर अध्यक्ष की कार्यशैली सवालों से घिरी है। कोई भी कार्यक्रम करने से पहले शहर अध्यक्ष की लिखित परमिशन लेनी पड़ती है। मीटिंग की सूचना नहीं मिलती।
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास
अमिताभ-सचिन समेत कई दिग्गजों की मूर्तियां बनी आकर्षण का केंद्र
ऑस्ट्रेलियाई दूत ने भारत की विविधता की खुलकर तारीफ की