किरण चौधरी ने कहा - भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भाजपा में लाने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली । राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा नेता किरण चौधरी ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें भाजपा में लाने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह पहले से ही भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जब तक बाप-बेटा कांग्रेस में हैं, पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती।’’
भिवानी में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में किरण चौधरी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया और अब पार्टी के ‘‘खत्म’’ होने के पूरे आसार हैं।
उन्होंने दावा किया कि निकाय चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेगी।हुड्डा के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर तंज कसते हुए चौधरी ने कहा, ‘‘हुड्डा तो शुरू से हमारे (भाजपा के) साथ हैं और हमारा ही काम कर रहे हैं। इसके लिए मैं उनका आभार जताती हूं।’’
हुड्डा के नेता प्रतिपक्ष बनने की संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘जब तक बाप-बेटा (भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा) कांग्रेस में बैठे हैं, तब तक पार्टी उभरने नहीं वाली। ऐसे नेताओं की वजह से ही कांग्रेस खत्म हो रही है।’’
भीषण गर्मी का अलर्ट: मुख्यमंत्री ने जनता से की अपील- 'लू से बचने के लिए बरतें सावधानी, बहुत जरूरी होने पर ही निकलें बाहर'
टामटिया हत्याकांड का खुलासा: पिता-पुत्र समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सफाईकर्मी भर्ती पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख: 14 साल की देरी पर सरकार को फटकार, 3 हफ्ते में मांगा जवाब
मदन राठौड़ के व्यवहार पर बिफरे टीकाराम जूली: भाजपा पर लगाया महिलाओं के अपमान का गंभीर आरोप
CISCE Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित; लड़कियों ने फिर मारी बाजी, जानें अपना स्कोर