चार वित्तीय समितियों के गठन के प्रस्ताव के साथ वित्त मंत्री दिया कुमारी आज पेश करेंगी अपना जवाब
जयपुर: राजस्थान के बजट पर पिछले पांच दिनों से विधानसभा में चल रही बहस पर आज वित्त मंत्री दीया कुमारी अपना जवाब पेश करेंगी. हालांकि कांग्रेस विधायकों के निलंबन के कारण विपक्ष ने इस बहस में हिस्सा नहीं लिया और पूरा समय गतिरोध में बीता. आज वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट बहस पर निर्दलीय विधायक और भाजपा विधायकों ने जो कुछ भी कहा उसका बिंदुवार जवाब देंगी. विधानसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी. इसमें मुख्यमंत्री से जुड़े विभाग, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से जुड़े विभाग, चिकित्सा विभाग, संसदीय कार्य विभाग, वन विभाग से जुड़े सवालों के जवाब सदन में आएंगे।
प्रश्नकाल के बाद विधानसभा की नियम समिति की ओर से सदन में रिपोर्ट रखी जाएगी. नियम समिति की सदस्य दीप्ति किरण माहेश्वरी इस रिपोर्ट को सदन में पेश करेंगी. वहीं चार वित्तीय समितियों के गठन का प्रस्ताव भी सदन में रखा जाएगा. इनमें लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति-ए, प्राक्कलन समिति-बी, राजकीय उपक्रम समिति के गठन का प्रस्ताव रखा जाएगा. सदन की ओर से प्रस्ताव पारित कर विधानसभा अध्यक्ष को इन चार समितियों के गठन का अधिकार दिया जाएगा। इनमें से प्रत्येक समिति में अधिकतम 15 सदस्य होंगे।
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Vinod Kambli को सहारे से वानखेड़े पहुंचते देख भावुक हुए फैंस
Priyanka Chopra को शुरुआत में रैंप वॉक नहीं आती थी, हुई थीं शर्मिंदा