युवक ने किया SUICIDE, प्रेमिका से था परेशान, पैसे की मांग करती रहती थी
कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक एसएससी की तैयारी कर रहा था। मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिस लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसके भाई ने भी उसके साथ मारपीट की थी। मामला शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र के खेरली फाटक नंदा जी की बाड़ी का है। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मृतक युवक के परिजनों की ओर से दी गई शिकायत पर जांच की जा रही है।
मृतक युवक के मामा जयप्रकाश ने बताया कि युवक जितेंद्र प्राइवेट नौकरी के साथ-साथ एसएससी की तैयारी भी कर रहा था। उसका करीब पांच साल से एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों का कहना है कि पिछले एक साल से लड़की जितेंद्र से पैसे मांग रही थी। लड़की के भाई ने जितेंद्र को दुकान के अंदर बंद कर दिया और मारपीट भी की। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने जितेंद्र को मुक्त कराया और अस्पताल में उसका उपचार भी कराया।
बाद में जितेंद्र अपने निर्माणाधीन मकान में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह भी पता चला है कि जितेंद्र की मौत की खबर मिलने के बाद लड़की के परिवार ने मोबाइल और उपहार वापस कर दिए हैं। परिवार का कहना है कि जितेंद्र काफी समय से तनाव में था। मृतक युवक के परिवार ने मांग की है कि लड़की के परिवार और उसके भाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिनकी वजह से जितेंद्र ने आत्महत्या की।
सफाईकर्मी भर्ती पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख: 14 साल की देरी पर सरकार को फटकार, 3 हफ्ते में मांगा जवाब
मदन राठौड़ के व्यवहार पर बिफरे टीकाराम जूली: भाजपा पर लगाया महिलाओं के अपमान का गंभीर आरोप
CISCE Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित; लड़कियों ने फिर मारी बाजी, जानें अपना स्कोर
Sanwaliya Seth Temple में अनोखे चढ़ावे, अफीम से चांदी के बंगले तक चौंकाने वाली भेंट
Bundi के कचरावता गांव में शादी का खाना बना मुसीबत, 70+ लोग बीमार