राजस्थान विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही आजसे शुरू, जाने किन किन योजनाओ पर लगेगी मोहर
जयपुर: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुक्रवार को प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से संबंधित विभागों से जुड़े प्रश्नों पर चर्चा होगी, जिसमें कृषि, शिक्षा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल संसाधन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सहकारिता और नगरीय विकास (यूडीएच) विभागों से जुड़े मुद्दों पर सवाल-जवाब शामिल होंगे।
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर होगी चर्चा
विधानसभा में आज दो प्रमुख ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। विधायक कालीचरण सराफ करतारपुरा नाले के सीमांकन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज लाइन बिछाने का मुद्दा यूडीएच मंत्री के समक्ष रखेंगे। वहीं, विधायक यूनुस खान डीडवाना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल पर मूर्ति विवाद पर चर्चा कर गृहमंत्री से उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।
बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू
बजट का दूसरा चरण आज शुरू होगा, जिसमें जनजाति क्षेत्रीय विकास और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सदन में बजट 2025-26 पेश करेंगी। इसके साथ ही अनुपूरक अनुदानों की मांगें भी सदन में रखी जाएंगी और उन्हें बंद कमरे में पारित कराया जाएगा।
विधेयक पर चर्चा कर पारित कराया जाएगा
सदन में “राजस्थान विनियोग (सं. 1) विधेयक 2025” पेश किया जाएगा, जिसे उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सदन में पेश करेंगी। यह विधेयक वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य की संचित निधि से धनराशि विनियोग करने से संबंधित होगा। संभावना है कि इसे आज ही विधानसभा में पारित करा दिया जाएगा।
ब्रेकिंग: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप
दिलीप जोशी और हरिहरन को मिला बड़ा सम्मान, समारोह में छाए कलाकार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पलटवार, विपक्ष को संदेश
Drunk Policeman Assault: जबलपुर में युवक को पीटने का मामला
फैंस को भाया ट्विंकल का अंदाज, वीडियो हुआ वायरल