सज्जनगढ़ की पहाड़ियों में लगी आग रिहायशी इलाकों तक पहुंची, मकान खाली कराए गए
उदयपुर में सज्जनगढ़ की पहाड़ियों में तीन दिनों से लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन दावानल थमने का नाम नहीं ले रहा। गर्मी की शुरुआत के साथ ही पहाड़ियां सुलगने लगी हैं। मंगलवार को सज्जनगढ़ के गोरेल्ला चौकी क्षेत्र की पहाड़ियों में आग लग गई थी, जो कुछ ही देर में आसपास फैल गई।
आग बुझाने के लिए मंगलवार शाम से ऑपरेशन जारी है, लेकिन बढ़ती लपटों को देखते हुए आसपास के सभी मकानों को खाली करा लिया गया है। गुरुवार दोपहर उदयपुर जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की।
उदयपुर के सभी फायर स्टेशनों की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण असल पॉइंट तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। हवा के रुख के साथ आग तेजी से फैल रही है।
गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे आग इतनी भड़क गई कि लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे। प्रशासन को लोगों को घर खाली कराने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि कई लोग मवेशियों को छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
आग के विकराल रूप के कारण पूरा इलाका धुएं से ढका हुआ है और लोगों ने दो दिनों से आसमान साफ नहीं देखा। प्रशासन ने इलाके में एहतियातन बिजली कनेक्शन भी काट दिए हैं। उदयपुर जिला प्रशासन लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है और राहत कार्य जारी है।
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी