जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने धूमधाम से मनाई होली, खिलाड़ियों ने खूब उड़ाया गुलाल
जयपुर में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने होली का जश्न धूमधाम से मनाया। आईपीएल 2025 की तैयारियों में जुटी टीम ने मैरियट होटल के गार्डन एरिया में होली खेली। खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने रंगों से सराबोर होकर इस त्योहार का आनंद लिया। खास बात यह रही कि टीम के चीफ कोच राहुल द्रविड़ भी गुलाबी राजस्थानी साफा पहनकर इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। व्हीलचेयर पर बैठकर भी उन्होंने त्योहार की खुशियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रियान पराग ने खुद को लगाया गुलाल
पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले रियान पराग इस बार भी खास अंदाज में नजर आए। उन्होंने सबसे पहले खुद को गुलाबी रंग लगाया और अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वे साथी खिलाड़ियों के साथ डांस और मस्ती में डूब गए।
ध्रुव जुरैल और रियान पराग की जबरदस्त मस्ती
टीम के युवा खिलाड़ी ध्रुव जुरैल और रियान पराग ने होली के जश्न में खूब मस्ती की। दोनों ने साथी खिलाड़ियों पर जमकर गुलाल उड़ाया और बॉलीवुड गानों पर थिरकते नजर आए।
टीम ने ली ग्रुप फोटो
होली सेलिब्रेशन के दौरान राजस्थान रॉयल्स के सभी खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट ने मिलकर ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। रंगों से सराबोर यह सेलिब्रेशन टीम के लिए एक यादगार पल बन गया।
सोशल मीडिया पर छाया राजस्थान रॉयल्स का होली सेलिब्रेशन
टीम का यह होली सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रहा। फैंस ने टीम के जश्न की तस्वीरों और वीडियो पर ढेरों रिएक्शन दिए। समर्थकों को उम्मीद है कि राजस्थान रॉयल्स इस बार भी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करेगी।
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट