नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री शेखावाटी प्रेस क्लब सीकर में आयोजित होली मिलन समारोह में हुए शामिल
जयपुर। नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में शीघ्र ही पत्रकारों हेतु भूमि आवंटन के लिए प्रयासरत है। राज्य सरकार का प्रयास है कि पहले सम्भाग स्तर पर तथा इसके बाद जिला मुख्यालयों पर पत्रकारों के लिए पत्रकार आवासीय कॉलोनीयां बनाई जाये। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इसकी कार्य योजना बनाकर काम शुरू किया जायेगा।
नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा शनिवार को सीकर के प्रेस क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री खर्रा ने सकारात्मक पत्रकारिता पर जोर देते हुए कहा कि एक जमाना ऐसा था जब रेडियो और टीवी पर समाचार सुना करते थे, लेकिन आज सूचना और तकनीकी से जमाने में परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जहां अपना काम कर रहा है तो प्रिंट मीडिया का भी आज के युग में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता सकारात्मक रूप से की जाए तो उसके परिणाम भी सकारात्मक ही आते हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की ओर से नगरीय विकास एवं स्वायत शासन विभाग में क्रियान्वित किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि आगामी नवंबर तक राज्य में निकाय चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने होली मिलन समारोह में सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव