पुलिस पर हमलों को लेकर अशोक गहलोत ने दे दिया है बड़ा बयान, कहा- जब से राज्य में भाजपा की सरकार आई है...
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में पुलिस के साथ हो रही घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में खबरों की कटिग पोस्ट कर भजनलाल सरकार को आड़े हाथ लिया है।
अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार आई है तब से पुलिस का इकबाल खत्म होता जा रहा है। कमजोर सरकार और राजनीतिक संरक्षण के कारण बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं एवं पुलिस के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
सरकार की स्थिति ये है कि 1 जनवरी को प्रमोशन होने के बाद 3 महीने बीत जाने के बावजूद एक DG, एक ADG, 3 IG, 10 DIG अभी भी पहले वाली जूनियर पोस्ट पर ही काम कर रहे हैं। सरकार इन्हें नई नियुक्ति तक नहीं दे पा रही है।
मीडिया में आई खबरों एवं विधानसभा में उठाए गए विषय के अनुसार भाजपा सरकार बनने के बाद कम से कम 221 बार पुलिस पर बदमाशों ने हमले किए हैं। यह बेहद गंभीर स्थिति बनती जा रही है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इसके पीछे वजह क्या है? जब पुलिस की यह स्थिति है तो आमजन की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
अजीतगढ़ में बदमाशों ने 5 थानों की पुलिस पर किया था जानलेवा
आपको बता दें कि हाल ही में अजीतगढ़ में बदमाशों ने 5 थानों की पुलिस पर जानलेवा किया। इसमें 11 पुलिसकर्मी घायल हुए। इस घटना के बाद से ही भाजपा सरकार कांग्रेसी नेताओं के निशाने पर आ गई है।
राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज