चंबल नदी में यूथ कांग्रेस का जल सत्याग्रह: नेशनल हेराल्ड केस को बताया झूठा
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ चंबल में उतरकर जल सत्याग्रह किया है। यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ सचिव यश गौतम की अगुवाई में कार्यकर्ता 2 घंटे तक पानी में रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश के लोगों का लोकसभा से ध्यान भटकाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।
यश गौतम ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी उस परिवार आते हैं जिस परिवार के सदस्यों ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान दी है। केंद्र सरकार के इशारे पर राहुल गांधी,सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई की गई है। पूरा देश जानता है कि 12 साल पुराने इस मामले में कोई सच्चाई नहीं है।
लोकसभा में राहुल गांधी युवाओं,गरीबो, वंचितों, मजदूरों की आवाज बुलंद करने का काम कर रहे हैं। इसी बात से बीजेपी डरी हुई है। भाजपा द्वारा लाए गए कई काले कानून का विरोध राहुल गांधी ने लोकसभा में किया है। इसी कारण राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए केंद्र सरकार कांग्रेस के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है। मोदी सरकार द्वेषतापूर्ण कार्रवाई बंद करें। आज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंबल नदी में उतरकर जल सत्याग्रह किया है। आने वाले दिनों में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता ईट से ईट बजा देंगे।
बंगाल में 9 मई को नए CM का शपथ ग्रहण, BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान
15 साल की मेहनत के बाद पूरा हुआ रघु शर्मा का सपना
Mumbai Indians ने Lucknow Super Giants को हराया, लेकिन अंक तालिका में नहीं मिला बड़ा फायदा
छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, 3 देशों में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप