किरायेदार ही निकला लुटेरा, साथियों संग मकान मालिक से लूटे 60 लाख
जयपुर: जयपुर के मुरलीपुरा क्षेत्र में एक किरायेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर मकान मालिक को हथियार दिखाकर 60 लाख रुपए लूट ले गया. आरोपी ने पहले इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी मकान मालिक को आरटीजीएस के जरिए भुगतान का झांसा दिया और फिर मौका पाकर वारदात को अंजाम दे दिया. पुलिस ने बताया कि विकास नगर निवासी चन्द्र शेखर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. उसने बताया कि शास्त्री नगर स्थित मकान में त्रिलोक लोहिया नामक व्यक्ति किराएदार था.
आरोपी दिल्ली और दौसा के
आरोपी ने 60 लाख रुपए आरटीजीएस से भेजने का बहाना बनाया और शुक्रवार को मुरलीपुरा स्थित मकान पर बुलाया. त्रिलोक अपने दो साथियों सुमित चंदेला और सचिन मीणा के साथ पहुंचा. तीनों ने मिलकर चन्द्र शेखर को हथियार दिखाए और 60 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शहर में ए-श्रेणी की नाकाबंदी करवाई, लेकिन आरोपी फरार हो गए. बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली और दौसा के रहने वाले हैं. पुलिस किराए पर मकान दिलाने वालों से पूछताछ कर रही है और तकनीकी टीम की मदद से आरोपियों की तलाश जारी है.
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही