बुद्ध जयंती पर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध
रायपुर: बुद्ध जयंती (बुद्ध पूर्णिमा) के दौरान आज रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश पर रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। बुद्ध जयंती (बुद्ध पूर्णिमा) दिनांक 12 मई 2025 के दिन यदि किसी भी दुकान में मांस-मटन की बिक्री पाई गई तो मांस-मटन को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित कार्रवाई भी की जाएगी। रायपुर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी, जोन स्वच्छता निरीक्षक 12 मई को मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही वे अपने-अपने जोन क्षेत्रों की मांस-मटन दुकानों का सतत पर्यवेक्षण करेंगे।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर