युद्धविराम के बाद जयपुर में मिली 2075 किलो विस्फोटक सामग्री, देखकर प्रशासन के हाथ-पांव फूले
पुलिस ने यहां पर सडक़ किनारे लावारिस खड़े पिकअप वाहन से सामग्री बरामद की है। खबरों के अनुसार, बस्सी थाना पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात करीब ढाई बजे गश्त के दौरान दौसा से जयपुर की तरफ आने वाले मार्ग पर वाहन खड़ा मिला। इसकी तलाशी लेने पर इसमें से 63 कार्टन और प्लास्टिक के 10 कट्टे रखे थे। इन पर आप्टिस्टार एक्सप्लोसिव और प्लास्टिक के कट्टों पर आमोनियम नाइट्रेट लिखा हुआ था।
पुलिस ने वाहन जब्त कर विस्फोटक की सूचना पेट्रोलियम व विस्फोटक सुरक्षा संगठन को दी है। 2075 किलो विस्फोटक सामग्री देखकर प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए है। पुलिस ने वाहन के मालिक की पहचान भीलवाड़ा जिला निवासी ईश्वर सिंह के रूप में कर ली है। पुलिस की ओर से मामले में अपने स्तर पर जंाच की जा रही है।
‘धुरंधर’ विवाद पर जावेद अख्तर बोले—हर फिल्म का अपना नजरिया होता है
चीन ने ठुकराए अमेरिका के प्रतिबंध, कहा- बाहरी दखल मंजूर नहीं
निवेश में सोने की भूमिका: रखें या निकालें, क्या है सही फैसला
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, TVK बनी नंबर वन पार्टी
Assembly Election 2026: सियासत में सितारों का दबदबा, कई बड़े नाम मैदान में