युवक-युवती ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव, जांच शुरू
बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी युगल ने नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह दुखद मामला तालेड़ा थाना क्षेत्र के धनातरी गांव का है। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर तालेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर तालेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों युवक-युवती धनातरी गांव के निवासी थे। मृतक युवक की पहचान सूरज कालबेलिया (19) और किशोरी की पहचान खुशबू नायक (17) के रूप में हुई है।
तालेड़ा थाना प्रभारी अजीत बागडोलिया ने बताया कि स्कूल के पीछे एक नीम के पेड़ से युवती का शव लटका हुआ मिला, जबकि युवक का शव पेड़ के पास जमीन पर पड़ा हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों रात को अपने घरों से निकलकर स्कूल के पीछे स्थित नीम के पेड़ के पास पहुंचे और फांसी लगा ली। युवती की मृत्यु फंदे पर लटकने से हुई, जबकि युवक का फंदा टूट जाने के कारण उसका शव नीचे गिर गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव