ऑपरेशन के लिए आई महिला से दुष्कर्म, अलवर अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार
जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पताल में भर्ती एक महिला के साथ नर्सिंग स्टाफ ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। महिला ने होश में आने के बाद अपने पति को सब कुछ बताया।
उसके पति ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। मामला एमआईए क्षेत्र स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का है। यहां एक 32 वर्षीय महिला ट्यूब के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। पुलिस ने बताया कि महिला 2 जून को भर्ती हुई थी।
4 जून को हुआ था ऑपरेशन
पुलिस के अनुसार, 4 जून को महिला का ऑपरेशन हुआ और फिर उसे ऑपरेशन थिएटर से आईसीयू में ले जाया गया। गार्ड उसे कमरे से बाहर ले गया और आरोप है कि इसके बाद नर्सिंग स्टाफ के एक मेंबर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
महिला जब अगले दिन होश में आई, तो उसने अपने पति को इसके बारे में बताया। पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के डीन असीम दास ने बताया कि मामले में प्रशासनिक जांच टीम गठित कर दी गई है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव