राजस्थान में बढ़ी ठंड, दीपावली से पहले सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
जयपुर: दीपावली के त्यौहार के नजदीक आने के साथ-साथ सर्दी का भी आगमन हो रहा है। धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ रहा है। दिन के समय कई जिलों में धूप खिलती है। ऐसे में उत्तर भारत की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। शुक्रवार को शेखावाटी का सीकर सबसे ठंडा रहा। सीकर का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि गुरुवार की तुलना में शुक्रवार के तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, लेकिन सबसे ठंडा सीकर ही रहा।
किस जगह के तापमान में आई गिरावट, कहां चढ़ा पारा?
इन दिनों तापमान में गिरावट और बढ़ोतरी चल रही है। कई शहरों में दिन और रात का पारा चढ़ा है तो कई शहर ऐसे हैं, जहां दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर के तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जबकि करौली में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जैसलमेर, फलोदी और अंता बारां में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ज्यादातर जिले ऐसे रहे जहां रात्रि के तापमान में बढ़ोतरी हुई। हालांकि यह बढ़ोतरी 0.1 से 1.0 डिग्री सेल्सियस तक ही हुई।
दीपावली की रातें होंगी ठंडी
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने वाला है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। दीपोत्सव के दिनों में रात्रि का तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक डाउन होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार सर्दी के दिन जल्दी आ गए, लेकिन सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही