कोटा सबसे गर्म, पारा 40°C के करीब; कई जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर सोमवार को तेज नजर आएगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 21 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अप्रेल के पहले सप्ताह में भी बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ जारी रहेंगे, जिनके प्रभाव से प्रदेश के प्रदेश के उत्तरी व पश्चिमी भागों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि रविवार को इस सिस्टम का असर कमजोर रहा। बीकानेर संभाग में दिनभर मौसम शुष्क बना रहा और धूप खिली रही। जालोर, सिरोही और पाली में हल्के बादल जरूर नजर आए, लेकिन जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग में आसमान पूरी तरह साफ रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वातावरण में नमी की कमी के कारण प्रभाव कम देखने को मिला। तापमान की बात करें तो रविवार को कोटा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू में 37.6, पिलानी और अलवर में 37.2, बाड़मेर में 37, सीकर में 36, जैसलमेर में 35.8, जोधपुर में 35.3, श्रीगंगानगर में 34.5 और बीकानेर में 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज अलवर, डीग, झुंझुनू, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड व सीकर में 40 से 50 किमी रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और इसके साथ ही यहां ओलावृष्टि का भी ओरेंज अलर्ट है। वहीं वहीं अजमेर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालवाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलौदी और श्रीगंगानगर में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
CISCE Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित; लड़कियों ने फिर मारी बाजी, जानें अपना स्कोर
Sanwaliya Seth Temple में अनोखे चढ़ावे, अफीम से चांदी के बंगले तक चौंकाने वाली भेंट
Bundi के कचरावता गांव में शादी का खाना बना मुसीबत, 70+ लोग बीमार
Mount Abu: प्रचंड गर्मी में भी ‘कूल-कूल’ हिल स्टेशन, सुकून के लिए बेस्ट
नए नियम लागू: आपराधिक मामलों वाले जनप्रतिनिधियों के लिए बदला प्रोटोकॉल