Mahakaleshwar Jyotirlinga की भस्म आरती में दिखा खास नजारा — पहुंचे Milind Soman और Nitish Rana
उज्जैन : उज्जैन की पवित्र सुबह, जब भस्म आरती की गूंज पूरे मंदिर परिसर में फैलती है, उस समय हर भक्त खुद को भगवान महाकाल के करीब महसूस करता है। इस दिव्य माहौल का अनुभव करने के लिए फिल्म अभिनेता मिलिंद सोमन और क्रिकेटर नितीश राणा भी महाकाल मंदिर पहुंचे। महाकाल भस्म आरती में शामिल होना हर किसी के लिए खास होता है, और जब कोई प्रसिद्ध चेहरा इसमें शामिल होता है, तो यह और भी चर्चा का विषय बन जाता है।
तड़के भस्म आरती में शामिल हुए मिलिंद सोमन और नितीश राणा
मंगलवार सुबह करीब 4 बजे होने वाली महाकाल भस्म आरती में मिलिंद सोमन और नितीश राणा शामिल हुए। दोनों ने पूरे विधि-विधान से भगवान महाकाल का पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। नितीश राणा अपनी पत्नी साँची मारवाह के साथ पहुंचे थे, जबकि मिलिंद सोमन अपनी पत्नी अंकिता कोंवर के साथ इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बने।
रात 2 बजे पहुंचे मंदिर
दोनों सेलिब्रिटी रात करीब 2 बजे ही मंदिर पहुंच गए थे, ताकि वे भस्म आरती में समय पर शामिल हो सकें। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर करीब दो घंटे तक पूजा-अर्चना और जाप किया। इस दौरान वे पूरी श्रद्धा के साथ भगवान महाकाल का नाम लेते नजर आए। उन्होंने नंदी जी का पूजन कर उनके कान में अपनी मनोकामना भी कही।
आरती के बाद किया जल अर्पण और लिया आशीर्वाद
भस्म आरती के बाद दोनों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए और जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति की ओर से उनका सम्मान भी किया गया।यह पूरा अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा।
मिलिंद सोमन बोले- बाबा का बुलावा आया
दर्शन के बाद मिलिंद सोमन ने कहा कि वे कई सालों से महाकाल आने का सोच रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें लगा कि बाबा का बुलावा आया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी अंकिता कोंवर की भी इच्छा थी कि वे महाकाल के दर्शन करें, जो अब पूरी हो गई है। महाकाल भस्म आरती को लेकर लोगों में गहरी आस्था होती है और इसे जीवन में एक बार जरूर देखने की इच्छा रहती है।
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी