अयोध्या भेजे 2100 तेल के पीपे, सीएम ने दिखाई हरी झंडी
जयपुर । छोटी काशी कहे जाने वाला जयपुर शहर आज उस वक्त राममय हो गया, जब 2100 तेल के पीपे शोभायात्रा के रूप में अयोध्या भेजे गए। इस मौके पर चांदपोल गंगा माता मंदिर में भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर 2100 तेल के पीपे शोभायात्रा के रूप में अयोध्या के लिए रवाना किए।
इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सीता रसोई के लिए सामग्री भेजना सौभाग्य की बात है। भगवान राम हमारे अराध्य है और हमारे रोम-रोम में राम बसते हैं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक है और जयपुरवासी इस पुण्य के लिए सहभागी बने, इसके लिए साधुवाद! वहीं, हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि 528 साल में जो दीवाली नहीं मनी, इस बार 22 जनवरी को उससे बड़ी दीवाली मनने वाली है। मंगलवार को रामजी का जन्म हुआ, विवाह भी मंगलवार को ही हुआ। हनुमानजी का जन्म भी मंगल का है और इस बार मंगल ही मंगल होने वाला है। विशेष मुहुर्त में रामजी महल में विराजने वाले है। वैसे देख जाए तो रामजी तो खुद ही मुहुर्त है।विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग शुरू से रामजी के खिलाफ रहे है। ये रामजी को काल्पनिक कहने वाले रहे है। ये लोग राम मंदिर और राम सेतु को तोडऩे की बातें निरंतर करते रहते है। राम मंदिर के विरोध में ये आंदोलन करते रहे है। आतंकवादियों को जेल या फांसी ना हो, विपक्ष वाले इसके पक्ष में रहे है। ये लोग देश के खिलाफ काम करना चाहते है और देशवासियों को इनका चरित्र अच्छे से पता है।
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?