3 बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की चेन लूटी
जयपुर । राजस्थान की राजधानी जयपुर में 3 बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की चेन लूट ली। यह घटना महारानी फॉर्म के पास स्थित रामेश्वर मंदिर के सामने की हैं। पीड़िता अपने पति के साथ सुबह करीब साढ़े 8 बजे मंदिर से घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए बदमाश महिला की चेन लूट कर भाग गये। पीड़िता की शिकायत पर शिप्रापथ थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की हैं।
शिप्रापथ थाने के सीआई अमित कुमार शर्मा ने बताया कि 7 जुलाई को सुबह करीब साढ़े 8 बजे के विमला जैन(63) अपने पति के गौतम जैन के साथ घर लौट रही थी। बुजुर्ग महिला विश्वकर्मा नगर महारानी फार्म में रहती हैं। इलाके में स्थित रामेश्वर मंदिर के पास से दोनों पति-पत्नी निकल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार 3 बदमाश इनके पास से निकले। विमला जैन के गले से सोने की चेन तोड़ ले गए। विमला जैन को जैसे ही चेन टूटने का आभास हुआ वह चिल्लाई लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले। हालांकि शोर सुनकर कुछ लोगों ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़िता ने उसी समय पुलिस कंट्रोल रूम को अपने साथ हुई लूट की जानकारी दी। इस पर शिप्रा पथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है।
क्या भारत-इस्राइल भी FTA करेंगे?: PM मोदी के दौरे के बाद मिले संकेत, शीर्ष अधिकारी बोले- समझौते का प्रयास जारी
Ranji Trophy Final Live Score: कामरान इकबाल ने जड़ा शतक, साहिल के साथ साझेदारी जारी; बढ़त 500 के पार
'द व्हाइट लोटस' को ठुकराने की खबरों के बीच दीपिका का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'फालतू रिएक्शन को भूलना पड़ता है'
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, इस देश से हुई थी फंडिंग; क्राइम ब्रांच का दावा
‘डॉल्फिन हंटर’ INS Anjadip ने बेड़े में संभाली कमान