जोधपुर। जोधपुर जिले के शेरगढ़ इलाके में शादी में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले में झुलसे 5 और घायलों ने दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही इसमें मरने वाले लोगों की संख्या 23 हो गई है। कई घायल अभी भी जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। अब तक नारे गये लोगों में दूल्हे के माता-पिता सहित 9 बच्चे शामिल हैं। इस हादसे के घायलों की हो रही मौतों से भूंगरा गांव में चीखें ही छीखें गूंज रही हैं।
  हादसे में झुलसे लोगों का जोधपुर में इलाज चल रहा है। यह हादसा एक शादी समारोह के दौरान 8 दिसंबर को हुआ था। उस समय पीड़ित परिवार के घर से बारात रवाना होने वाली ही थी कि वहां एक के बाद एक गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने लग गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। हादसे में 60 से ज्यादा लोग झुलस गए थे। बाद में सभी घायलों को जोधपुर लाया गया। उसके बाद वहां 21 घायलों की मौत हौ चुकी हैं।
  इससे मृतकों का आंकड़ा 23 तक पहुंच गया है। इनमें दूल्हे की मां के बाद पिता सगत सिंह की भी मौत हो गई। राहत भरी खबर ये है घायलों में से 2 को  अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इनमें चार वर्षीय वीरेंद्र और 3 वर्षीय तनवीर शामिल हैं। अभी करीब 30 लोग हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है।
 इस हादसे में मारे गए लोगों के लिए गहलोत सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा कर रखी है। वहीं अब विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग भी उठ रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने से अब सामाजिक स्तर पर विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग उठाई जा रही है। इसको लेकर पीड़ितों के परिजनों ने सरकार से गुहार लगाई है। अस्पताल में मिलने वाले आने वाले जनप्रतिनिधियों तक अपनी बात रखकर इस मांग को दोहराया जा रहा है।