पापुआ न्यू गिनी में 6.5 तीव्रता का भूकंप
पापुआ न्यू गिनी । पापुआ न्यू गिनी में सोमवार को 6.5 तीव्रता का भूकंप आया। अभी सुनामी का कोई अलर्ट नहीं है न ही किसी तरह के नुकसान की सूचना है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने एक बयान में बताया कि दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश में स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे भूकंप आया। भूकंप का केंद्र वेस्ट न्यू ब्रिटेन की प्रांतीय राजधानी किम्बे से 110 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में 68 किलोमीटर की गहरायी में था। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने बताया कि अभी सुनामी का कोई अलर्ट नहीं है। पापुआ न्यू गिनी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें