रीको को 99.72 हैक्टेयर भूमि का होगा आवंटन
डॉ. गायत्री✍🏻.....
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा जिले में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम लिमिटेड (रीको) को भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार भीलवाड़ा जिले की आसींद तहसील में ग्राम मोड का निम्बाहेड़ा में 99.72 हैक्टेयर भूमि राजस्थान भू-राजस्व (औद्योगिक क्षेत्र आवंटन) नियम-1959 के तहत आवंटित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने तथा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके इस निर्णय से भीलवाड़ा जिले में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन भी होगा।
क्या भारत-इस्राइल भी FTA करेंगे?: PM मोदी के दौरे के बाद मिले संकेत, शीर्ष अधिकारी बोले- समझौते का प्रयास जारी
Ranji Trophy Final Live Score: कामरान इकबाल ने जड़ा शतक, साहिल के साथ साझेदारी जारी; बढ़त 500 के पार
'द व्हाइट लोटस' को ठुकराने की खबरों के बीच दीपिका का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'फालतू रिएक्शन को भूलना पड़ता है'
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, इस देश से हुई थी फंडिंग; क्राइम ब्रांच का दावा
‘डॉल्फिन हंटर’ INS Anjadip ने बेड़े में संभाली कमान