पशुपालन मंत्री ने पशुपालन निदेशालय का किया निरीक्षण
जयपुर । पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने पशुपालन निदेशालय का निरीक्षण किया। कुमावत ने निदेशालय के सभी प्रखंडों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी जिलों में जिला स्तरीय पशु मेले का आयोजन, पशुधन सहायकों की नियुक्ति और पशुधन भवन के निर्माण के लिए प्राथमिकता से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि जो मेले पहले से चले आ रहे हैं उन्हें जारी रखते हुए जिला स्तरीय मेलों का आयोजन साल में एक बार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पशुपालक अपने पशुओं के साथ लंबी दूरी के लिए नहीं जा सकते इसलिए जिला स्तर पर मेलों का आयोजन पशुपालकों के लिए बहुत सुविधाजनक और लाभदायक तो होगा ही साथ ही विभाग का भी प्रचार प्रसार होगा। उन्होंने नवसृजित पशुचिकित्सा उपकेंद्रों के लिए भवन निर्माण करवाया जाकर सुचारु रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पशुचिकित्सा संस्थाओं में पशुधन नि:शुल्क दवा योजना के तहत औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करावें ताकि गरीब पशुपालकों को समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हमें आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखकर पहले से ही योजना बना लेनी चाहिए।राज्य स्तर पर आयोजित एस एल ई सी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि नेशनल लाइफ स्टॉक मिशन के अंतर्गत उद्यमिता विकास योजना का लाभ अधिकाधिक पशुपालकों को मिल सके, इसके लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता