उठाए सवाल बीजेपी ने कांग्रेस नेता के सामर्थ्य पर
बाड़मेर (राजस्थान)। केंद्रीय राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कैलाश चौधरी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी न तो प्रधानमंत्री बन सकते हैं और न ही वह कभी देश का नेतृत्व कर पाएंगे। आज जनता पीएम मोदी के साथ है।
कैलाश चौधरी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि विपक्ष के पास कोई विजन नहीं है और लोग उन्हें पहले ही खारिज कर चुके हैं।
'आज जनता पीएम मोदी के साथ'
बीजेपी नेता ने कहा, "आने वाले समय में राहुल गांधी न तो प्रधानमंत्री बन सकते हैं और न ही कभी देश का नेतृत्व कर पाएंगे क्योंकि आज जनता पीएम मोदी के साथ है। उन्होंने 10 साल में देश के लिए जो काम किया है, उससे मुझे लगता है कि जनता उनके साथ। उनके (विपक्ष के) पास दूरदृष्टि नहीं है और लोगों ने उन्हें खारिज कर दिया है।"
निर्दलीय उम्मीदवार रवींद्र सिंह भाटी पर साधा निशाना
निर्दलीय उम्मीदवार रवींद्र सिंह भाटी पर केंद्रीय मंत्री और बाड़मेर से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश चौधरी ने कहा, ''पूरा बाड़मेर, जैसलमेर जानता है कि वह कांग्रेस की बी टीम हैं और उसी के अनुसार काम कर रहे हैं। वह कभी कांग्रेस के आदमी थे। कांग्रेस के उम्मीदवार भी आयातित है...जनता का समर्थन नरेंद्र मोदी के साथ है..।
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन
इस्राइल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार; एक्टर ने जताई चिंता, कहा- 'जागकर काटी पूरी रात'