माउंट जॉनसन पर्वत पर चढ़ाई करते पर्वतारोही का शव बरामद
एंकरेज । अलास्का के ‘डेनाली नेशनल पार्क एंड प्रिजर्व’ में एक दुर्गम मार्ग पर चढ़ाई करते वक्त करीब 300 मीटर नीचे गिरे एक पर्वतारोही का शव बरामद कर लिया गया। न्यूयॉर्क निवासी रॉबी मेकस (52) 2,560 मीटर ऊंचे माउंट जॉनसन पर्वत पर चढ़ाई करते वक्त गिर गया था जिसके बाद चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई। इस हादसे में उसके साथ चढ़ाई कर रही कैलिफोर्निया की 30 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
बयान के अनुसार, पर्वत पर चढ़ाई कर रहे एक अन्य दल ने दोनों को गिरते हुए देखा था और बृहस्पतिवार रात को इसकी सूचना दी थी। वे उस जगह पर उतरे जहां पर्वतारोही गिरे थे और उन्होंने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें