चेन्नई  । तमिलनाडु के चिदंबरम में नटराज मंदिर का विवाद बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने सरकारी अधिकारी को उसके कर्तव्यों का पालन करने से रोकने के आरोप में नटराजर मंदिर के 11 पुजारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बीच स्टालिन सरकार के एक मंत्री ने कहा कि जल्द ही सरकार इस मंदिर को अपने नियंत्रण में ले लेगी। भाजपा इसका जबरदस्त विरोध कर रही है। इससे पहले फरवरी 2022 में भी नटराज मंदिर के 20 पुजारियों पर एक अनुसूचित जाति की महिला को मंदिर परिसर में प्रार्थना करने से रोकने के आरोप में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत मामला दर्ज किया गया था। महिला जयशीला ने उस समय आरोप लगाया था कि पुजारियों ने उसे कनागासाबाई मेडई में प्रवेश नहीं करने दिया।