महारानी एलिजाबेथ की बरसी पर चार्ल्स-कैमिला ने की प्रार्थना
लंदन। महाराजा चार्ल्स तृतीय ने महारानी एलिजाबेथ की दूसरी बरसी पर स्कॉटलैंड के रॉयल बाल्मोरल एस्टेट के पास गिरजाघर में प्रार्थना की। चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला गर्मियों की छुट्टियां स्कॉटिश हाइलैंड्स में बिता रहे हैं, जहां दिवंगत महारानी का 8 सितंबर, 2022 को निधन हो गया था। चार्ल्स और कैमिला को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की दूसरी बरसी पर क्रैथी किर्क के छोटे से ग्रेनाइट गिरजाघर में रविवार सुबह की प्रार्थना करते देखा गया। चार्ल्स अपनी मां की मृत्यु के बाद दो साल पहले राजगद्दी पर बैठे थे।
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा