पूंछरी पहुंचे CM भजनलाल, कलाकारों के साथ खेली होली, बजाए ढोल
भरतपुर: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होली पर्व के अवसर पर भरतपुर के पूंछरी पहुंचे, जहां उन्होंने मुकुट मुखारविंद और श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने गिरिराज महाराज की तलहटी में स्थित मुकुट मुखारविंद मंदिर में परिवार के साथ दुग्धाभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की. मंदिर महंत ने उनका माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. इसके बाद वे सरीला जी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद बाल भोग ग्रहण किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के होली मिलन समारोह में शामिल हुए. इस दौरान बृज के कलाकारों द्वारा मयूर नृत्य और बम रसिया की आकर्षक प्रस्तुति दी गई. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कलाकारों के साथ फूलों की होली खेली और बम यानी ढोल बजाकर होली का आनंद लिया।
आम नागरिकों के साथ भी खेली फूलों की होली
होली मिलन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ फूलों की होली भी खेली और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हर कोई होली के रंग में रंगा नजर आया। इस कार्यक्रम में उनके साथ गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम भी मौजूद थे।
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश