जयपुर । पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज पाली के जाडऩ में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को देशहित में शासन चलाना नहीं आता उन्होने कहा कि जब जब कांग्रेस ने देश की सत्ता संभाली तब तब भारत गौरान्वित नहीं हुआ। उन्होने कहा कि पिछले 9 साल से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश ही नहीं दुनिया में भारत के गौरव को बढ़ाया है आज देश का नाम बडे बडे देशो की सूची में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है कांग्रेस काल में भ्रष्टाचार आम बात हो गई थी मेरी सरकार ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसी है।
मोदी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने आपके मोबाइल का बिल भी कम कर दिया है। डेटा की 2014 से पहले की कीमत होती तो आज आप जितना डेटा खर्च कर रहे हैं तो आपको एक मोबाइल पर कम से कम 5 हजार रुपए अधिक खर्च करने पड़ते। एक परिवार में कम से कम 4 मोबाइल होते हैं, मोदी ने यह खर्चा बचाया है। पीएम ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ नहीं है। कांग्रेस के लिए परिवारवाद ही सब कुछ है। उसके पास तुष्टीकरण के अलावा कुछ नहीं है। दंगाईयों और आतंकियों के हौसले बुलंद हो गए। ऐसी विकृत वाली मानसिकता वाली कांग्रेस को अच्छे से सबक सिखाना जरूरी है। कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन की यह पहली हरकत नहीं है। सनातन को लेकर उन्होंने क्या-क्या कहा, यह सबने देखा है। कांग्रेस और उसके साथी सनातन को खत्म करने का ऐलान कर रहे हैं। सनातन को खत्म करने का मतलब है, राजस्थान की संस्कृति को खत्म करना। महिलाओं और दलितों को लेकर कांग्रेस और इनके गठबंधन के नेता कैसी-कैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। बिहार के नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री अति पिछड़े दलित परिवार से आते हैं, इसलिए उनकी बेज्जति करने में उन्हें आनंद आता है। उन्होंने पाप किया, लेकिन कांग्रेस ने इसे गलत बताने का विवेक नहीं दिखाया। राजस्थान में दलित परिवारों पर अत्याचार पर कांग्रेस ने यही किया है। मोदी ने कहा कि जब से महिला आरक्षण विधेयक पास हुआ है, तब से घमंडिया गठबंधन ने महिलाओं के विरूद्ध अभियान छेड़ दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया, लेकिन मजाल है कि कांग्रेस के किसी नेता ने आवाज उठाई हो। यही कांग्रेस का असली चेहरा है। महिला विरोधी कांग्रेस कभी महिलाओं का कल्याण नहीं कर सकती। कांग्रेस ने राजस्थान को महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर वन बना दिया है। यहां सीएम कहते हैं कि राजस्थान की बहनो-बेटियों ने पुलिस थाने में फर्जी शिकायत दर्ज कराई है। कोई मां-बहन हमारे देश में ऐसा नहीं कर सकतीं। वो कभी झूठ बोलने का नहीं सोचती, इसमें कुछ तो सच होगा। राजस्थान में कांग्रेस सरकार महंगा पेट्रोल बेचकर कट की कंपनी चलाती है। मैं गारंटी देता हूं कि 3 दिसंबर के बाद भाजपा सरकार बनेगी तो पेट्रोल-डीजल के रेट की समीक्षा की जाएगी। पड़ोसी राज्यों में भाजपा सरकारें सस्ती दरों पर पेट्रोल बेच रही हैं।