निगम ने 10 हजार रूपये का किया कैरिंग चार्ज वसूल
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ के निर्देषानुसार उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व मे सतर्कता शाखा की टीम द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार टोंक रोड़ टोक फाटक से गोपालपुरा पुलिया तक, महावीर नगर, बी-2 बाईपास, सांगानेर पुलिया के नीचे, हल्दी घाटी गेट, कुम्भा मार्ग, इण्डिया गेट, एसएमएस, जेके लोन अस्पताल व बांगड अस्पताल तथा जयपुर विकास प्राधिकरण के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए जगतपुरा जोन क्षेत्र में 07 नंबर बस स्टैण्ड जगतपुरा से चीलगाडी रेस्टोरेन्ट व सांगानेर पुलिया के नीचे तक स्थाई अतिक्रमण एवं अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध 10 हजार रूपये का कैरिंग चार्ज कर 09 केन्टर सामान जब्त किया गया। उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में टोंक रोड़ टोक फाटक से गोपालपुरा पुलिया तक, महावीर नगर, बी-2 बाईपास, सांगानेर पुलिया के नीचे, हल्दी घाटी गेट, कुम्भा मार्ग, इण्डिया गेट, एसएमएस, जेके लोन अस्पताल व बांगड अस्पताल तथा जयपुर विकास प्राधिकरण के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए जगतपुरा जोन क्षेत्र में 07 नंबर बस स्टैण्ड जगतपुरा से चीलगाडी रेस्टोरेन्ट व सांगानेर पुलिया के नीचे तक स्थाई अतिक्रमण एवं अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान 09 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व मौके पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 10 हजार रूपये का केरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाईष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
JPC की मांग पर बढ़ा सियासी पारा, विधायकों ने किया बहिर्गमन
एमपी सरकार का बड़ा फैसला: ई-टेंडर से होंगे शराब दुकानों के आवंटन
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- 'प्रार्थना शक्तिशाली...'
Yogi Adityanath ने 500 KMPH की मैग्लेव ट्रेन में किया सफर, जापान दौरे का VIDEO वायरल
सलमान खान की भांजी के साथ जमेगी सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, इस निर्देशक ने लगाया दांव