40 आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति के लिए जिला आवंटित
जयपुर । राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का संवेदनशीलता से निस्तारण किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रकरणों में तत्तपरता बरतने के निर्देशों के बाद स्कूल शिक्षा विभाग में गत एक से डेढ़ माह की अवधि में दिवंगत कार्मिकों के परिवारों को इस मुश्किल समय से उबारने के साथ सम्बल देने के लिए त्वरित कार्यवाही की गई है।
शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के स्तर पर अनुकम्पात्मक नियुक्ति के तहत विभिन्न जिलों के कुल 40 आश्रितों को प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-ााा के पद पर अनुकम्पात्मक नियुक्ति के लिए जिलों का आवंटन किया गया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अनुकम्पा नियुक्ति के इन प्रकरणों में आगामी आवश्यक कार्यवाही को संपादित कर दस्तावेज जांच पश्चात नियुक्ति आदेश जारी करने के लिए निर्देशित किया गया है।
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर