शॉपिंग कॉम्पलेक्स में आग, 25 की मौत
बीजींग। चीन के जियांग्शी प्रांत में बुधवार को एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स में आग लग गई। अब तक 25 लोगों के मारे जाने की पुष्टि वहां की लोकल गवर्नमेंट ने कर दी है। सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक- घटना जियांग्शी प्रांत के युशुई मार्केट में हुई। घटना के वक्त यहां काफी लोग मौजूद थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह शॉपिंग कॉम्पलेक्स एक बेसमेंट में है। आग लगने की वजह का पता नहीं लग सका है, लेकिन लोकल मीडिया रिपोट्र्स में कहा गया है कि आग एक जंक फूड के स्टॉल से शुरू हुई। 102 लोगों को वहां से निकाल लिया गया। आग पर काबू पा लिया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन