फोन टैपिंग केस में बढ़ सकती है पूर्व सीएम अशोक गहलोत की मुश्किलें
राजस्थान के बहुचर्चित फोन टैपिंग केस के मामले में प्रदेश के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस संबंध में अब बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा अब इस मामले में सरकारी गवाह बन गए हैं। पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा की इस संबंध में एक याचिका को पटियाला हाउस कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।
खबरों के अनुसार मामले में आरोपी लोकेश शर्मा की ओर से सरकारी गवाह बनने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। एडवोकेट रोहन वाधवा की ओर से दायर इस याचिका को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट के इस कदम के बाद राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा ने एक बार फिर से बिना नाम लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। लोकेश शर्मा ने एक्स के माध्यम से कहा कि जब लड़ाई है सच्चाई की तो, सत्य, तथ्य और हकीकत को सामने लाया जाए। किसी और के किए का दोष क्यों ढोया जाए, अब असल किरदारों से नकाब उतारा जाए।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने दर्ज करवाया था ये मामला
गौरतलब है कि मोदी सरकार में संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। दिल्ली पुलिस ने लोकेश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया। लोकेश शर्मा फोन टैपिंग की सीडी मीडिया में लीक करने के आरोपी है। क्राइम ब्रांच की ओर से अब बहुचर्चित फोन टैपिंग केस के मामले की जांच की जा रही है।
भारत का अभेद्य सुरक्षा ‘कवच’ बनेगा आयरन डोम! पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर साइन हो सकती है डील, जानें खासियत
नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार
Kamala Harris ने Donald Trump के भाषण को बताया झूठा
राजस्थान पंचायत चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारी, 13.66 लाख नए मतदाता जुड़े
राजस्थान में तेज हुई गर्मी, कई जिलों में तापमान 36 डिग्री के पार